छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों का बड़ा कमांडर चलपति मारा गया। चलापति 1 करोड़ का इनामी नक्सली था और बीते लगभग 35 वर्षों से सुरक्षाबलों से बच कर भाग रहा था।
दिल्ली के व्यस्त एयरपोर्ट में एक अनोखी घटना घटी, जब एक बंदर एयरपोर्ट के अंदर घुस गया और वहां खूब उछलकूद मचाई। सीआईएसएफ के जवान बंदर को पकड़ने के लिए भागदौड़ करते रहे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए मणिपुर में भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 के लिए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की अधिसूचना आज जारी कर दी है। इस साल आयोग द्वारा कुल 979 पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि पिछले साल यह संख्या 1,105 थी।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुरा में बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
21 जनवरी को एक युवती ने धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़कर ड्रामा किया।
जमशेदपुर की रितिका तिर्की और पूर्णिमा महतो को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम रिसेप्शन' में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर बिहार के समस्तीपुर में एक अनोखा मामला दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में जवानों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।
कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल में पिछले साल अगस्त में हुई महिला चिकित्सक की रेप और हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए संजय रॉय को सियालदह अदालत ने मरते दम तक उम्रकैद की सजा सुनाई है।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में सत्र न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है।
महाकुंभ के पवित्र संगम में जहां श्रद्धा और भक्ति का सागर उमड़ रहा है, वहीं कुछ चेहरे सोशल मीडिया के सैलाब में फंसकर सुर्खियां बटोरने के बाद अब परेशानी का सामना कर रहे हैं।