logo

National News

आज से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, PM मोदी सहित अन्‍य सदस्‍य लेंगे शपथ

18 वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरु होने जा रहा है। जो तीन जुलाई तक चलेगा। यह शपथ प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किए गए सदन के वरिष्ठ सदस्य भर्तृहरि महताब और उनके सहयोगी पीठासीन अधिकारियों द्वारा दिलाई जाएगी।

18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र कल से, इन मुद्दों पर विपक्ष कर रहा मोदी सरकार को घेरने की तैयारी 

इस बार सदन का नजारा बदला-बदला दिखाई देगा, क्योंकि इस बार विपक्ष मजबूत स्थिति में है।

नौकरों को प्रताड़ित करने के मामले में सबसे धनी हिंदुजा परिवार को राहत, शिकायतकर्ताओं ने आरोप वापस लिये  

ब्रिटेन के सबसे धनी परिवार हिंदुजा परिवार को स्विट्जरलैंड की ऊपरी अदालत ने राहत देते हुए सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस ट्रक को उड़ाया, 2 जवान शहीद; कई घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर बॉर्डर के पास नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रविवार को नक्सलियों ने पुलिस फोर्स के ट्रक को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं।

VIDEO : प्रिया, नमिता, हरिता...आंसर सीट में दिल का डायग्राम बनाने के बाद छात्र ने जो लिखा पढ़ रोक नहीं पाएंगे हंसी

इसपर लड़के ने जो जवाब दिया उस पढ़कर और देखकर आप हंसी रोक नहीं पाएंगे। छात्र ने उत्तर में दिल तो बनाया लेकिन उसमें लेबल और कार्यों को लिखने के बजाय उसने चारों कक्षों को लड़कियों के नामों से भर दिया।

नीट पेपर लीक केस : जांच करने बिहार पहुंची CBI टीम के साथ मारपीट, महिला सहित 4 गिरफ्तार 

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए दिल्ली से बिहार पहुंची सीबीआई की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें कई अधिकारी घायल हो गये।

NEET पेपर लीक मामला :  सीबीआई ने दर्ज की पहली FIR, दूसरे राज्यों में दर्ज केस टेकओवर करेगी एजेंसी 

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आज पहली FIR दर्ज की है। बता दें कि कल देर रात पेपर लीक मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा गया है। बहरहाल, मामले को हाथ में लेते ही जांच एजेंसी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

इश्क ऐसा हुआ कि डीएसपी से सीधे बन गये सिपाही, क्या है पूरा मामला 

डीएसपी साहब को ऐसा इश्क हुआ कि वे डिमोट होकर सीधे सिपाही बन गये। मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है।

अब CBI करेगी NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच, हटाए गए NTA के डायरेक्टर 

एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन पर पारदर्शिता के लिए शिक्षा मंत्रालय ने समीक्षा के बाद मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है।

ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 बच्चों का री-एग्जाम आज, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की निगरानी में इन 6 सेंटर्स पर होगी परीक्षा

NEET-UG में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 बच्चों का आज रिएग्जाम होगा। 6 सेंटरों पर एक ही शिफ्ट में परीक्षा होगी। इस दौरान शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी सेंटर्स पर मौजूद रहेंगे। परीक्षा सेंटर पर दोपहर के 1.30 बजे तक परीक्षार्थियों की इंट्री होगी।

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन 

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा करवाने वाले मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का शनिवार सुबह निधन हो गया है।

धोखाधड़ी मामले में अमीषा पटेल और अजय सिंह में हुआ समझौता, 1.51 करोड़ रुपये लौटा चुकी है अभिनेत्री 

राशि की धोखाधड़ी मामले में अमीषा पटेल और अजय सिंह के बीच समझौता हो जाने की खबर है। आज झलसा सेक्रेटरी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग में माध्यम से दोनों पक्ष के बीच समझौता कराया गया।

Load More