एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन में मारे गये 3 नागरिकों के परिजन को जम्मू-कश्मीर सरकार नौकरी देगी। बता दें कि पुंछ इलाके में आतंकवादियों के हमले में उस समय तीन नागरिक मारे गये जब सेना के साथ मुठभेड़ जारी थी।
टोल टैक्स की वसूली अब फास्टटैग के माध्यम से नहीं, GPS बेस्ड सिस्टम से होगी। अगले साल मार्च महीने तक ये नया सिस्टम काम करने लगेगा। कंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकारी ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए ये जानकारी दी है।
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI का अध्यक्ष बनने के बाद खिलाड़ियों का विरोध जारी है। आक्रोश जाहिर करते हुए गूंगा पहलवान ने पद्मश्री सम्मान लौटाने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ा इनकाउंटर हुआ है। खबर है कि सुरक्षाबलों ने इनकांउटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया है।
महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने पहुंची। इस दौरान मणिपुर की कोच ने अपने दर्द दीपिका पांडेय सिंह के सामने साझा किया। डायना देवी विधायक को देख कर फफक कर रोने लगीं और बोल पड़ीं की मेरे मणिपुर को आप लोग बचा लीजिए।
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक सत्र न्यायाधीश बी तिरूपति ने शुक्रवार को बलात्कार के मामले में दोषी के खिलाफ सजा सुनाई।
30 दिसंबर को इस भव्य समारोह का पूर्वाभ्यास होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वो अयोध्या के नए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।
सिर्फ 1 रुपया सैलरी लेनेवाले AAP के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की 35 करोड़ की संपति को ED ने अटैच यानी कुर्क किया है। माजरा पर बैंक से लिये गये कर्ज की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है।
आंतकियों ने अखनूर के खौर से भारत में घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम कर दिया गया है। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
कुछ दिनों पहले सरकारी अस्पतालों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से दवाओं की खरीद की गयी थी। खरीदी गयी कुछ दवाएं लैब में टेस्ट के बाद मानक पर खऱी नहीं उतरी।
कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 को लेकर पंजाब में मास्क पहना जरूरी कर दिया गया है। भीड़-भाड़ वाली जगह के साथ अस्पताल में मरीजों और चिकित्सकों के लिए मास्क पहना आवश्यक कर दिया गया है।
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में उसकी पत्नी यानिका ने कहा है कि बिंद्रा की पिटाई से उनके कान का पर्दा फट गया है।