logo

हादसा : 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

BOREWELL.jpg

होशियारपुर: 

6 साल का बच्चा 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना पंजाब के होशियारपुर की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चा आवारा कुत्तों से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था तभी ये हादसा हो गया। दरअसल, आवारा कुत्तों से डरकर भाग रहे बच्चे का पैर फिसला और वो 300 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। बच्चों को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। 

बच्चे को पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन
गहराई में बच्चे को सांस लेने में तकलीफ ना हो इसलिए उसे ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। घटना पंजाब के होशियारपुर जिला स्थित गदरीवाला गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोरवेल 300 फीट गहरा है वहीं बच्चा 200 फीट नीचे जाकर फंस गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बोरवेल तक पहुंचने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। बोरवेल के ठीक बगल में सुरंग खोदकर बच्चे को बचाने की योजना पर काम चल रहा है। इधर बच्चे के परिजनों की हालत खराब है। 

बोरवेल खुला छोड़ दिया गया था
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बोरवेल को यूहीं खुला छोड़ दिया गया था। तभी वहां से गुजर रहे बच्चे को कुत्तों ने दौड़ा दिया। खुद को बचाने के चक्कर में भाग रहा बच्चा बोरवेल में जा गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना बुलाई गई है। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर तैनात हैं। घटना रविवार सुबह 9 बजे की है। लोग बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।