logo

Delhi : इंडिया गेट पर स्थापित होगी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा, पीएम मोदी ने किया एलान

208d4f43-174d-4d86-9238-377832233077.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

इंडिया गेट पर दशकों से अनवरत जलने वाली अमर जवान ज्योति को हमेशा के लिए बुझा दिया गया है। अब खबरें हैं कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इसे लेकर एक ट्वीट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये प्रतिमा उनके प्रति भारत के ऋणि होने का प्रतीक होगी। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया एलान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जायेगी। ये उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा। गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस पहले कांग्रेस के अहम सदस्य थे। वे कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे लेकिन साल 1940 के बाद उनका अहिंसा से आजादी पाने के विचार से मोहभंग हो गया। उन्होंने रास बिहारी बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज की सदस्यता ली। संगठन को पुनर्गठित किया। जापान और जर्मनी की सहायता से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ युद्ध लड़ा। उनका निधन आज भी एक रहस्य है। 

 

होलोग्राम प्रतिमा का होगा अनावरण
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। पीएम मोदी ने लिखा है कि मैं नेताजी की जयंती, 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि अब से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 24 जनवरी की बजाय 23 जनवरी से ही की जायेगी ,क्योंकि इस दिन नेताजी की जयंती है।