logo

गैंगरेप के बाद किशोरी को भट्टी में जिंदा जलाया, बचे अंगों को काटकर नदी में फेंका; भीलवाड़ा केस में सनसनीखेज खुलासा

RAPE18.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

5 लोगों ने गैंगरेप कर 13 साल की किशोरी को भट्ठी में जिंदा जला दिया। उसके बचे हुए अंगों को प्लास्टिक की बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया। मामले में 10 महीने तक लगातार सुनवाई के बाद कोर्ट ने आज फैसला सुनाया है। बता दें कि ये शर्मनाक घटना राजस्थान के भीलवाड़ा में 2 अगस्त 2023 में हुई थी। इसमें कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था। भीलवाड़ा जिले की पॉक्सो कोर्ट ने 470 पेज की चार्जशीट और 40 से अधिक लोगों की गवाही के बाद आज इस केस में फैसला सुनाया है। इस रेप केस की तुलना दिल्ली के तंदूर कांड से की गयी थी।  

9 में से 7 आरोपी बरी 
इस मामले में अदालत ने 9 में से 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। वहीं, बचे हुए 2 अन्य आरोपियों की सजा पर फैसला सुरक्षित रखा है। उनको क्या सजा दी जायेगी, इस बारे में फिलहाल अदालत ने फैसला नहीं सुनाया है। कोर्ट ने दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद जानकारी दी कि किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया और उसके बाद उसे जिंदा ही कोयला बनाने वाली भट्टी में जला दिया। किशोरी के शरीर के बचे हिस्से को फिर से बाहर निकाला और उन्हें काटकर एक प्लास्टिक के बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया। शाम के समय लड़की जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गयी। 

दिल्ली के तंदूर कांड से तुलना 

बता दें कि दिल्ली के तंदूर कांड सरीखे इस मामले ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया था। कई राज्यों से राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजस्थान का दौरा किया था। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार 13 साल की किशोरी वारदात के दिन बकरियां चराने गयी थी। सुनसान स्थान में किशोरी को भट्टी में कोयला बनाने का काम करने वाले लड़कों ने अगवा कर लिया था। आरोपियों के पिता ने भी उसके साथ रेप किया और उसे जिंदा जला दिया। लाश को ठिकाने लगाने में आरोपियों की मां और बहन ने भी उनकी मदद की थी।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - GangrapeBhilwara Rape CaseCrime Newsrajasthan news