logo

यूपी के मुख्तार गैंग का शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया का जमशेदपुर में एनकाउंटर

GANG.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्तार गैंग के शार्प शूटर 2.5 लाख के इनामी अनुज कनौजिया को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। झारखंड पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने अनुज कन्नौजिया का एनकाउंटर किया। दरअसल, अनुज कन्नौजिया जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जनता मार्केट के पास स्थित भूमिहार सदन में पिछले कई दिनों से छिपाकर रह रहा था। इस एनकाउंटर में एसटीएफ के सीओ डीके शाही को भी गोली लगी है, जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार के साथ ही कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। यूपी एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस को अनुज कन्नौजिया के भूमिहार सदन में होने की सटीक जानकारी मिली थी। मिली जानकारी के आधार पर यूपी पुलिस ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर मकान समेत आसपास के पूरे एरिया की घेराबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने पहले अनुज कन्नौजिया को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, अपराधी अनुज कनौजिया ने पुलिस को देख बिल्डिंग के अंदर से ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में यूपी पुलिस ने क्रॉस फायरिंग शुरू की। इसके बाद पुलिस ने अनुज कन्नौजिया को उसी बिल्डिंग के बरामदे में मार गिराया। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। मौके पर झारखंड पुलिस के साथ-साथ जमशेदपुर के विभिन्न थानों की पुलिस भी मौजूद थी। 

बता दें कि अनुज उत्तर प्रदेश के मुख्तार अंसारी गैंग का मेन शूटर था और पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। इस दौरान उसने जमशेदपुर में ही अपना ठिकाना बनाया हुआ था। अनुज कनौजिया पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर अपराधों के 23 से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, वह न केवल खुद अपराध करता था, बल्कि मुख्तार अंसारी गैंग के लिए शूटरों की भर्ती और हत्याओं की साजिश रचने का काम भी करता था। बता दें कि अनुज कनौजिया मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के चिरैयाकोट का रहने वाला था। 2 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से उसके ऊपर रखे गये इनाम की राशि को बढ़ाकर एक लाख से ढाई लाख किया किया हैया था।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jamshedpur News Uttar Pradesh Mukhtar Gang Sharp Shooter Anuj Kannaujia Encounter