logo

जेपीएससी सदस्य अनिमा हांसदा के बयान पर बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य सोनू को घेरा

babulal_hemant-sudivy.jpg

द फॉलोअप, रांची
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उसमें उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इंगित करते हुए लिखा है कि JPSC की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में खुलासा किया था कि जेपीएससी में व्याप्त कदाचार और अनियमितताओं की जानकारी आपके राजदार और कथित 'सुपर सीएम' के रूप में चर्चित मंत्री सुदिव्य कुमार उर्फ सोनू को बहुत पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद मंत्री जी लंबे समय तक खामोश रहे। स्वाभाविक सवाल है कि आखिर क्यों? कहीं ऐसा तो नहीं कि वे भी इस कदाचार और भ्रष्टाचार के हिस्सेदार रहे हों, इसलिए उन्होंने भी 'कंबल ओढ़कर घी पीना' ही मुनासिब समझा? अगर उन्हें अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जानकारी थी, तो उन्होंने आपको और महामहिम राज्यपाल महोदय को इसकी सूचना क्यों नहीं दी?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आपके राजदार और 'सुपर सीएम' सुदिव्य कुमार उर्फ सोनू से अब तक CID ने पूछताछ तक क्यों नहीं की? उनकी गिरफ्तारी तो दूर, उनसे गंभीरता से पूछताछ न होना भी CID जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मुख्यमंत्री जी, छात्रों के दिल की गहराइयों से निकली आह की तपिश का एहसास आपको आज नहीं तो कल जरूर होगा।

Tags - JPSC Anima Hansda Babulal Marandi Sudivya Sonu Hemant Soren