logo

राष्ट्रपति उम्मीदवार : द्रौपदी मुर्मू के घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता, कहा- सबका समर्थन मिलेगा इसकी पूरी उम्मीद 

drdrdrd.jpg

डेस्कः
भाजपा की ओर से राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वालों का तांता लगा है। बुधवार की सुबह रायरंगपुर स्थित उनके आवास के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। कड़ी सुरक्षा के बीच वह जाहेर स्थान में पूजा करने पहुंचीं। जो लोग उनसे मिलने आए उन सबका उन्होंने अभिवादन किया। 


समर्थन की उम्मीद 
द्रौपदी मुर्मू ने सबके समर्थन की उम्मीद जताई है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सबके की उम्मीद करती हूं। उन्होंने कहा कि उनके नाम की घोषणा के बाद थोड़ा आश्चर्य भी हुआ था लेकिन खुशी भी हुई है। आगे उन्होंने कहा कि वह बीजू जनता दल से भी समर्थन की उम्मीद करती हैं। आशा जताई कि ओडिशा के सभी सांसद और विधायक उनको  समर्थन देंगे। 

Trending Now