logo

दिल्ली : कांग्रेसी नेताओं ने केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, झारखंड की सियासी हालात से कराया अवगत

CONGRESS_NETA.jpg
द फॉलोअप डेस्क   

बुधवार को दिल्ली में झारखंड प्रदेश के कांग्रेसी नेता पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने वेणुगोपाल से मिल कर झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। दरअसल, झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक प्रदीप यादव ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने इंदौर गए थे। इसी दौरान वापसी में दिल्ली में झारखंड प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं ने केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। 

  झारखंड की मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संगठन महासचिव को प्रदेश में अब तक आयोजित हुए भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में जानकारी दी। साथ ही संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रदेश में की गयी समितियों के सशक्तीकरण कार्यक्रम के बारे में बताया। वहीं उन्होंने जानकारी दी है कि विगत दिनों झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के मौजूदगी में सभी नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संगठनात्मक कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही पार्टी की ओर से प्रदेश और जिलास्तर पर केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरोध में आंदोलनों की भी जानकारी दी। वहीं पार्टी के संगठन महसचिव केसी वेणुगोपाल उनकी बातों को गंभीरता से सुना। जिसके बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा को आम लोगों का अपार समर्थन मिला है।