logo

दोस्त से दरिंदगी! 7 दिन तक रेप किया, उबलती दाल चेहरे पर फेंका

sad_girl6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ दरंदगी की घटना को अंजाम दिया है। व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसपर आरोप है कि उसने दोस्त का 7 दिन तक रेप किया। इसमें भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसे गर्म दाल से जलाने की कोशिश की। आरोपी ने महिला के चेहरे पर उबलती दाल फेंक दी। आरोपी का नाम पारस है वहीं महिला ने अपने नाम न बताते हुए केवल इतना बताया कि वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है। महिला को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। 


फोन के जरिए पारस के संपर्क में आई थी महिला
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि महिला बीते एक महीने से आरोपी के साथ दिल्ली में रह रही थी। वो आरोपी के साथ फोन के ज़रिए संपर्क में आई। महिला पिछले 3-4 महीने से आरोपी के संपर्क में थी। वो जनवरी में एक जॉब के सिलसिले में बैंगलुरु जा रही थी। दिल्ली से उसकी ट्रेन थी, उसी दौरान वो पारस से मिली। पारस ने उसे दिल्ली में रुकने के लिए कहा और नौकरी खोजने में मदद की बात कही। पारस के कहने पर महिला उसके साथ राजू पार्क में किराए के घर में रुक गई।" साथ रहने के दौरान आरोपी महिला के साथ मारपीट करने लगा। 7 दिन तक उसका रेप किया और उबलती दाल उसके चेहरे पर फेंक दिया। महिला के चेहरा और हाथ जल चुका है। 


आरोपी पर मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के ख़िलाफ़ 30 जनवरी को IPC की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 2 फ़रवरी को आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। मामले में जांच और पूछताछ की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\