logo

तलाकशुदा कपल रिश्तेदार की शादी में मिला, छलके आंसू; फिर सोचा...

nikah1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
यूपी के तलाकशुदा कपल एक रिशतेदार की शादी में मिले। दोनों ने एक दूसरे को देखा और रो पड़े। बातचीत के बाद दोनों को अपनी गलती का अहसास हुआ और दोनों में एक बार फिर से निकाह करने की इच्छा जाहिर की। बता दें कि दोनों ने दोबारा निकाह कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पहली बार दोनों की साल 2004 में शादी हुई थी। शादी के 8 साल बाद यानि 2012 में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और तलाक हो गया। 


बातचीत के बाद दोनों को हुआ पछतावा
पूरा मामला यूपा के रामपुर का है। यहां दोनों एक रिश्तेदार के शादी में गए थे। दोनों ने एक दूसरे को देखा फिर आंखें से आंसू छलक गए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया। बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान दोनों को अपने गलती का एहसास हुआ। दोनों ने माना कि जो कदम दोनों ने उठाया वह गुस्से में था। दोनों ने एक दूसरे के गिले शिकवे दूर किए। लगती का पछतावा हुआ और साथ रहने का फैसला किया। बीते दिनों उन्होंने एक बार फिर से निकाह कर लिया। ऐसे में पति-पत्नी तो साथ आए ही, उनके बच्चे भी एक घर में साथ रह सकेंगे। निकाह के कुछ घंटे बाद ही अफसर अली अपने पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने चला गया।


साल 2004 में हुई थी पहली बार शादी
मामला रामपूर के अजीम नगर का है। यहां रहने वाले अफसर अली की शादी साल 2004 में हुई। दोनों को तीन बेटी और एक बेटा हुआ। सब ठीक चल रहा था लेकिन 8 साल बाद रिश्ते में खटास आने लगी। दोनों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि बात तलाक तक जा पहुंची। परेशान होकर एक दिन अफसर अली ने पत्नी को तलाक दे दिया। 
 

Tags - UPUP newsDivorced couple married again