logo

दुमका : गैंगरेप की शिकार स्पेनिश महिला टूरिस्ट को मिला 10 लाख रुपये का मुआवजा 

cheque.jpg

दुमका 

दुमका में गैंगरेप का शिकार हुई स्पेनिश महिला टूरिस्ट को आज 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। महिला की ओर से उसके पति ने 10 लाख का चेक अधिकारियों के हाथों लिया। मिली खबर के मुताबिक 11, 126,20 यूरो उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिये गये हैं। स्पेनिश महिला के पति को चेक सौंपते समय दुमका डीसी आंडनेयेलु दोडे औऱ पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार मौके पर मौजूद थे। बता दें कि ये मुआवजा राशि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीड़ित महिला को दी गयी है।  


4 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में अब तक 4 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में 7 आरोपियों के नाम सामने आये हैं। उनमें से 4 को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने पीड़िता से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। ममता कुमारी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला
दुमका के हंसडीहा में 1 मार्च को एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। विदेशी महिला अपने पति के साथ टूर पर निकली थी। वे दुमका से नेपाल की ओर जा रहे थे। हंसडीहा में शाम हो गई तो दंपति ने रात वहीं बिताने का फैसला किया। दंपति ने हंसडीहा बाजार से थोड़ी दूर कुरमाहाट नाम की बस्ती के पास सड़क से 2 किमी भीतर सुनसान पहाड़ी इलाके में टेंट लगाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों आराम कर रहे थे कि तभी रात के करीब 11 बजे 7-8 लोग वहां पहुंचे और उन्हें जगाया। महिला ने बताया कि बदमाशों ने उनके पति को पीटा और टेंट में बांध दिया और फिर उसे कुछ दूर ले जाकर गैंगरेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे हेलमेट और पत्थर से पीटा और छिनतई भी की।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn