द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार में आग लग गयी। इसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत जलने से हो गयी। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसा बेरली जिले में बरेली-नैनीताल सड़क पर दुभौरा गांव के पास शनिवार देर रात हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में बताया है कि कार बेहद तेज रफ्तार में थी और इसी बीच उसका एक पहिया पंक्चर हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर दूसरी औऱ से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। टक्कर के बाद कार में आग लग गयी और इसमें सवार सभी 8 लोग जिंदा जल गये।

मौके पर हुई सभी की मौत
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया है कि मौके पर ही सभी कार सवारों की मौत हो गयी। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस को अब तक सिर्फ ये जानकारी हाथ लगी है कि कार किसी सुमित कुमार गुप्ता नाम के व्यक्ति की है। उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
