डेस्क :
मंगलुरू में क्लास के अंदर हिजाब पहनने पर 6 छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है।इस हिजाब विवाद की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों को बंधक भी बनाया गया। दरसल, छात्राओं को क्लास में हिजाब नहीं पहनने की चेतावनी दी गई थी, जिसे वह लगातार नज़रअंदाज कर रही थीं। इसके बाद उप्पिनागेडी के सरकारी फर्स्ट ग्रेड कॉलेज के प्रिंसिपल शेखर एमडी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 छात्राओं को निलंबित कर दिया।

फिर कैसे उठा मामला
छात्राओं को क्लास में हिजाब नहीं पहनने की चेतावनी के बावजूद लगातार उसे नज़रअंदाज करते हुए छात्राएं क्लास में उपस्थित हो रही थी। इसका प्रतिकार जब अलग छात्रों के समूह ने कॉलेज में भगवा शॉल पहनकर आने के रूप में शुरू किया तो कॉलेज प्रबंधन ने मामला बिगड़ता देख कार्रवाई का फैसला किया ।इस कार्रवाई में 6 हिजाब पहनकर आने वाली छात्राओं के निलंबन का फैसला लिया गया।
हिजाब विवाद को रिपोर्ट करने गए टीवी चैनल के पत्रकारो को बनाया बंधक
हिजाब विवाद को रिपोर्ट करने जब दो टीवी चैनल के पत्रकार कॉलेज पहुंचे तो हिजाब समर्थक छात्रों ने उन्हें कैद कर लिया। इसके साथ उनके मोबाइल फोन से वीडियो क्लिपिंग को भी मिटा दिया गया। कन्नड़ न्यूज चैनलों में काम करने वाले अजित कुमार और प्रवीण कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज करायी है। उनके मुताबिक करीब 20 छात्रों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और धकेलते हुए एक क्लासरूम में ले गए। जहा उन्हें कैद कर लिया गया। छात्रों ने उन्हें तभी छोड़ा, जब उन्होंने अपने फोन से वीडियो को हटा दिया। बाकि पत्रकारों को छात्रों ने कॉलेज में अंदर आने ही नहीं दिया। उप्पिनागेडी पुलिस ने कॉलेज के 25 छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143 (गैरकानूनी सभा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कैद करना) 506 (आपराधिक धमकी) और 149 (एक उद्देश्य को लेकर गैरकानूनी सभा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।