डेस्क:
महिला टी20 एशिया कप (Women's T20 Asia Cup) के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर (Indian women's team beat Sri Lanka by 8 wickets) ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। भारत ने यह कारनामा 8वीं बार किया है। यह मुकाबला बांग्लादेश के सिलहट (Sylhet of Bangladesh) में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की श्रीलंका ने
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन बनाया। जबाव में भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। बता दें कि टीम इंडिया ने एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका से 5वां फाइनल मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 फाइनल खेले गए हैं। इन सभी में टीम इंडिया ही जीती है। वहीं भारतीय टीम लगातार आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी।
स्मृति मंधाना ने बनाए 51 रन
भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं।वहीं गेंदबाजों में रेणुका सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाये तो गायकवाड़ और राणा ने भी 2-2 विकेट झटकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, हेमलता, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़.
श्रीलंका : चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समराविक्रमा, निल्क्षी डि सिल्वा, हसिनी परेरा, ओशदी रणसिंघे, कविशा दिल्हरी, मल्श शहनी, सुगंधिका कुमारी, इनोका रनवेरा, अचिनि कुलसुरैया।