द फॉलोअप डेस्क
आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक वाहन के फैंसी नंबर प्लेट ‘DDC 0001’ को ₹2.08 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा गया है। यह अब तक भारत में बिका सबसे महंगा वाहन पंजीकरण नंबर बन गया है। यह ऐतिहासिक बोली लग्ज़री ऑक्शन प्लेटफॉर्म के जरिए आयोजित की गई, जिसमें देशभर के कई बड़े बोलीदाता शामिल हुए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद गुंटूर (आंध्र प्रदेश) के एक उद्योगपति ने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह खास नंबर अपने नाम कर लिया।

विशेषज्ञों के अनुसार, अब वाहन नंबर प्लेट सिर्फ पहचान का साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि वे स्टेटस सिंबल और लग्ज़री कलेक्टिबल के रूप में देखे जा रहे हैं। यही वजह है कि ऐसे खास नंबरों की नीलामी में करोड़ों रुपये तक की बोली लग रही है। बताया जा रहा है कि यह कीमत कई लग्ज़री और सुपरकारों से भी अधिक है। इससे पहले भारत में सबसे महंगे नंबर प्लेट की बोली लगभग ₹1.17 करोड़ तक ही पहुंची थी, जिसे अब यह नया रिकॉर्ड पीछे छोड़ चुका है।
.jpeg)
इस रिकॉर्ड नीलामी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत में लग्ज़री और शौक का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जहां लोग अपनी पसंद और प्रतिष्ठा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।