logo

100 से ज्यादा लड़कियों से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर कमाए लाखों; ऐसे धराया शातिर

fraud8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गुजरात के वडोदरा से एक हैरान करने वाली या यूं कहें कि दिलजले आशिक की करतूत सामने आई है। आरोपी का नाम रोहित सिंह है। रोहित सिंह को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।  रोहित ने गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश की 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। गिरफ्तार होने के बाद उसने बताया कि  प्यार में धोखा खाने के बाद लड़कियों से नफरत करने लगा था। नफरत इस कदर उसके जहन में घर कर गई थी कि वो बीते 8 साल से लड़कियों को ब्लैकमेल कर धोखा दे रहा था। 


100 से अधिक लड़कियों को फंसाया
वडोदरा साइबर क्राइम के एसीपी हार्दिक मानकड़िया ने बताया कि आरोपी रोहित ने गुजरात ही नहीं बल्कि देशभर की कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। जांच में सामने आया कि रोहित किसी लड़की से प्यार करता था। रोहित ने उस लड़की पर करीब डेढ़ लाख रुपए भी खर्च किए थे, लेकिन बाद में हालात बदल गए और लड़की ने किसी बात से नाराज होकर उसे छोड़ दिया। इस बात से रोहित नाराज हो गया। उसके मन में बदले की आग ऐसी लगी कि, वो लड़कियों को धोखा देकर लूटने लगा। पूछताछ में पता चला कि पिछले 8 साल में रोहित ने 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. वह मैट्रिमोनियल साइट से लड़कियों के संबंध में जानकारी जुटाता था उसके बाद उनसे दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसाता था। इसके बाद आरोपी डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर उनसे लाखों रुपए लूट लेता था। 


अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी 
रोहित के पिता CISF से रिटायर हैं। भाई-भाभी कंपनी सेक्रेटरी हैं। रोहित ने अब तक 100 से ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर जैसी पेशेवर लड़कियों को फंसाया। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो बनाए। इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूल चुका है। वडोदरा के केस में उसने एक लड़की से ब्लैकमेलिंग के नाम पर 12 लाख रुपए वसूल किए हैं। पुलिस को उसके मोबाइल से पुलिस को कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी बीते 10 साल से इसी काम में लगा है। अब तक वह भोपाल की 8 और दिल्ली की 10 लड़कियों को शिकार बना चुका है। गुजरात पुलिस का दावा है कि रोहित बीते 10 साल से लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने 2013 में इंदौर में रोहित के खिलाफ एक केस का जिक्र करते हुए बताया कि यदि तब उस पर सख्त एक्शन होता तो उसके हौसले बुलंद नहीं होते।

सिविल ड्रेस में पुलिसवाले आए

रोहित के माता-पिता ने बताया कि पुलिसवाले सिविल ड्रेस में किराए का घर ढूंढने आए थे। जैसे ही दरवाजा खटखटाया तो हमने उन्हें भीतर बुलाया। वो घर में आए और बेटे रोहित को उठाकर ले गए। रोहित की मां ने बताया कि मैं तो उस दिन बेटे के लिए टिफिन पैक कर रही थी। मुझे कुछ भी नहीं मालूम कि हुआ क्या है। रोहित के बड़े भाई ने बताया कि जिस लड़की ने रोहित पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं, उससे रोहित के रिश्ते की बात चल रही थी। दोनों के बीच क्या हुआ, ये मुझे नहीं मालूम। गुजरात पुलिस का कहना है कि 10 साल बाद अब उस लड़के के मोबाइल से ऐसी अलग-अलग लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। उसके पास कई मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट भी मिले हैं। इतने सालों में वो इतना शातिर हो गया है कि उसने मेट्रीमोनियल साइट से प्रोफेशनल लड़कियां तलाशकर उन्हें शादी का ऑफर दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N