logo

GOAT इंडिया टूर पर मेसी, आज मुंबई में सचिन तेंदुलकर और सुनील छेत्री से मिलेंगे, कल PM मोदी से करेंगे मुलाकात

messi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी इन दिनों भारत के तीन दिवसीय ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। दौरे के पहले दिन, शनिवार को, उन्होंने कोलकाता और हैदराबाद में अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। आज वे मुंबई में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री से मिलने वाले हैं। इस मौके पर कई बड़े सेलिब्रिटी भी वानखेड़े स्टेडियम पहुंच सकते हैं। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।
शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे मेसी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। सुबह 11 बजे उन्होंने अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी शामिल हुए। सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी को लगभग एक घंटे रुकना था, लेकिन वे सिर्फ 22 मिनट बाद ही वहां से चले गए। इससे नाराज कुछ फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए। दोपहर करीब 2 बजे मेसी कोलकाता से रवाना हुए और शाम लगभग 5 बजे हैदराबाद पहुंचे। रात 8 बजे वे उप्पल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ दर्शकों की ओर फुटबॉल उछाली। इसी दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी मेसी से मुलाकात की।
15 दिसंबर को पीएम मोदी से मिलेंगे
मेसी, जो यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं, इस भूमिका के तहत भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। इस दौरे में उन्हें कुल चार शहरों का दौरा करना है, जिनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली शामिल हैं। उनका दौरा 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ समाप्त होगा।



 

Tags - Messi in India messi news Udates latest messi in India latest Sports News Sport news Updates latest updates messi Met tandelkar messi Met Sunil Chhetri Messi Met Modi latest Modi With messi latest messi news messi news Updates latest News in h