logo

Budget 2023 : मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात, 7 लाख तक के इनकम में कोई टैक्स नहीं

income_tax1.jpg

डेस्क:
बजट में मध्यम वर्ग का खास ख्याल रखा गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023 में घोषणा की कि नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक का कोई आयकर नहीं होगा। सीतारमण ने कहा, "सरकार ने नई कर व्यवस्था में आयकर छूट की सीमा को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹7 लाख करने का प्रस्ताव किया है।"सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव किया है जिसके बाद 3 लाख तक की कमाई पर कोई कर नहीं लगेगी यह सीमा पहले 2.5 लाख थी।

ये होंगी नई स्लैब दरें:
0-3 लाख – शून्य
3- 6 लाख - 5%
6- 9 लाख- 10%
9-12 लाख - 15%
12-15 लाख - 20%
15 लाख से ऊपर - 30%

मौजूदा टैक्स स्लैब 

अब तक नई इनकम टैक्स रिजिम में 2.5 लाख रुपये तक के आय पर कोई टैक्स नहीं देना होता है। 2.50 से 5 लाख रुपये तक के आय 5 फीसदी टैक्स लगता है जिसमें 87ए के तहत रिबेट का प्रावधान है. 5 से 7.50 लाख रुपये के आय पर 10 फीसदी, 7.50 से 10 लाख तक के आय पर 15 फीसदी, 10 से 12.50 लाख रुपये के आय पर 20 फीसदी, 12.5 से 15 लाख तक के आय पर 25 फीसदी और 15 लाख रुपये से ज्यादा के आय पर 30 फीसदी टैक्स देना होता है।