logo

दिल्ली : ऐसे बयानों की वजह से खत्म हो रही कांग्रेस, सुबोधकांत सहाय की विवादित टिप्पणी पर बोले रघुवर 

a251.jpg

डेस्क: 

पीएम मोदी के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास की प्रतिक्रिया सामने आई है। रघुर दास ने कहा कि ऐसे बयानों की वजह से कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 135 करोड़ भारतीयों का भरोसा है। 

ऐसी बयानबाजी से खत्म हुई कांग्रेस! 
रघुवर दास ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद अपने नेताओं से इटली की कांग्रेस पार्टी परेशान है। 50 साल तक इन्होंने देश को लूटा है। आज जब ऑडिटिंग हो रही है तो वे असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों का नतीजा है कि कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पीएम मोदी की हिटलर से तुलना करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की।

 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विवादित बयान
सोशल मीडिया मे वायरल वीडियो में सुबोधकांत सहाय अग्निपथ स्कीम और ईडी द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ के विषय में बोलते हुए कहते हैं कि

"लुटेरों की सरकार है। मोदी जो मदारी के रूप में इस देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गया है। मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इसने पार कर लिया। हुड्डा साहब बड़े गांव की भाषा समझा रहे ते। हिटलर ने भी फौज के अंदर एक संस्था बनाई थी, उसका नाम था खाखी। मोदी हिटलर की राह चलेगा, तो हिटलर की मौत मरेगा। ये याद रख लो मोदी। सुबोधकांत सहाय के इस बयान की काफी आलोचना हो रही है।"