logo

चेन्नई : कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी! पढ़िए इस सवाल का उन्होंने क्या जवाब दिया

a2024.jpg

डेस्क: 

17 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (Congress) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। 22 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 17 अक्टूबर के बाद देश को पता चलेगा कि कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा। फिलहाल, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पार्टी का कामकाज संभाल रही हैं। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर निकले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी लगातार सवाल पूछा जा रहा है कि क्या वे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। क्या वे दोबारा पार्टी के शीर्ष नेता बनने को तैयार हैं। 

अध्यक्ष पद के चुनाव से सब स्पष्ट हो जाएगा!
राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, ये स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद का चुनाव हो जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने बहुत स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा। मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 2011 में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में प्रवेश किया। उनकी अगुवाई में 2014 और फिर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा गया। 2019 के आम चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 

 

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस देश की सभी संस्थाओं को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से विपक्ष पर दबाव डालती है। राहुल गांधी ने कहा कि हम सब अब केवल एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं बल्कि ये लड़ाई भारतीय राज्य और विपक्ष की संरचना के बीच है। राहुल गांधी ने कहा कि कुल मिलाकर 2 ढाई हजार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है। ये जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि भारत के 2 दृष्टिकोण हैं। एक दृष्टिकोण कठोर और नियंत्रित है जबकि दसरा बहुलता और खुले विचारों वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लोगों से जुड़ने की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की विचारधारा की वजह से देश को जो नुकसान हुआ है। जो नफरत पनपी है। यात्रा उसके खिलाफ है।