logo

Sania Mirza Birthday : तलाक की खबरों के बीच शोएब ने किया सनिया को विश, कहा- आज के दिन का लें भरपूर आनंद

sania_shoaib.jpg

डेस्क: 
भारतीय टेनिस स्टार सनिया मिर्जा (Sania Mirza) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। पिछले कई दिनों से लगातार खबरे आ रही थी कि उनके और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों की तलाक की खबरे लगातार सुर्खियों में थी। इनहीं खबरों के बीच पाकिस्तान क्रिकेटर ने सानिया मिर्जा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने  'आपको जन्मदिन की बधाई सानिया, आपके स्वस्थ्य और सुखी जीवन की कामना करता हूं। आज के दिन का भरपूर आनंद लें।' इसके साथ ही दो दिन पहले यह भी सामने आई है कि कपल एक साथ 'द मिर्जा मलिक शो' नाम टॉक शो में नजर आएंगे। टॉक शो और तस्वीर पोस्ट करने पर ये सवाल कायम है कि दोनों साथ हैं या अलग।

 

शोएब के करीबी दोस्त ने की थी तलाक की पुष्टि
इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक की पुष्टि पहले एक पाकिस्तानी मीडिया ने किया था। इसके बाद शोएब के एक करीबी दोस्त ने भी इस बात पर मुहर लगाई थी। बता दें कि उनके यह दोस्त उनकी मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा- मैं दोनों के तलाक की पुष्टि कर सकता हूं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। दोनों के तलाक की अफवाहों के बीच मॉडल आयशा कमर के साथ रिश्तों को लेकर शोएब मलिक का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें मलिक ने खुलासा किया था कि आयशा ने फोटोशूट के दौरान मेरी बहुत मदद की थी। दरअसल, 2021 में मलिक ने आयशा के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था। अब ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।

2010 में हुई थी शादी
सानिया-शोएब की पहली मुलाकात साल 2004-2005 में भारत में हुई थी। करीब 5 महीने एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।दोनों ने साल 2010 में शादी कर ली । दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म शादी के 10 साल बाद 2018 में हुआ था। 30 अक्टूबर 2022 को सानिया और शोएब आखिरी बार बेटे इजहान के जन्मदिन पर साथ नजर आए थे।