logo

पिता के सामने बेटे को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, थाने से चंद कदम दूर हुआ कांड

MATHURA2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पिता के सामने ही उसके बेटे को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला। हैरत में डालने वाली बात ये भी है कि ये हादसा थाने से चंद कदम की दूरी पर हुआ है। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का है। इस संबंध में मृतक के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता पप्पू ने बताया कि वो अपने बेटे विजय के साथ बाइक से हाईवे पर से गुजर रहे थे। इसी समय बेटे के सुसराल पक्ष के लोगों ने उसे बाइक से जबरन उतारा और आग के हवाले कर दिया। 

ये है पूरा मामला 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के भूदरसु के रहने वाले श्याम ने अपनी दो बेटियों का विवाह लगभग दो साल पहले महोली गांव के पप्पू के बेटों के साथ किया था। विवाह के बाद से ही वर और वधु पक्ष के बीच विवाद होने लगा। इससे दोनों बहुएं मायके चली गयीं। इस दौरान संबंध इतने खऱाब हो गये कि वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के परिवार पर मुकदमा भी करा दिया। मामला महिला थाना में पहुंचा। यहां दोनों पक्ष में सुलह करा दिया गया। 20 मार्च 2024 से दोनों बेटियां मायके से ससुराल आ गयीं। संबंधों में कुछ सुधार आना शुरू हो गया था कि ये हादसा हो गया। ये भी खबर है कि संबंध खराब होने के दौरान दोनों बहुओं ने मृतक युवक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया था।  


ऐसे हुआ हादसा 

हादसे की बाबत मृतक के पिता पप्पू ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि मृतक विजय उनका छोटा बेटा है। हादसे के वक्त वो विजय के साथ बाईक से थाना जा रहे थे। रास्ते में विजय के ससुर, साला विक्रम और एक अन्य व्यक्ति नटवर सिंह मिले। उन्होंने विजय को जबरन बाईक से खींच लिया और उसके शऱीर पर आग लगा दिया। विजय जिंदा ही जलता रहा और किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि वो लोगों से विजय को बचाने की गुहार लगाते रहे। लेकिन कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn


 

Tags - burnt aliveMurdermathuracrime news