logo

देश ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के देश चलाने के तरीके को नकार दिया है- राहुल गांधी

नोोब.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। यहां राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे तकरीबन स्पष्ट हो चुके हैं। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी 245 सीटों पर सिमटती दिख रही है जो बहुमत के 272 के आंकड़े से कम है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने 231 सीटों पर बढ़त हासिल कर रखी है। कांग्रेस पार्टी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। नतीजों से उत्साहित कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांन्फ्रेंस बुलाई। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने एक राजनीतिक दल के रूप में हिन्दुस्तान के संस्थाओं, प्रशासनिक ढांचा, इंटेलिजेंस एजेंसी, न्यायपालिका पर कब्जा किया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कब्जा किया। धमकाया। संस्थाओं को डराया। 


कांग्रेस पार्टी ने स्पष्टता से हिन्दुस्तान को नया विजन दिया
राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी ने प्रेस की आजादी छीन ली गई। मीडिया की भूमिका अहम है। लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे मन में था पहले से कि, जब बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। पार्टियां तोड़ी। मन में था कि हिन्दुस्तान की जनता संविधान के लिए साथ लड़ेगी। भरोसा था। हिन्दुस्तान की जनता, और इंडिया गठबंधन के घटक दल और पार्टी नेताओं का धन्यवाद करता हूं कि आपने हिन्दुस्तान और संविधान को बचाने का बड़ा कदम लिया। कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में दो तीन चीजें की। सबसे पहले हमने इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का सम्मान किया। उनकी जो इच्छा थी उनको साथ लिया। जहां भी गठबंधन लड़ा साथ लड़ा। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्टता से हिन्दुस्तान को नया विजन दिया। हमारा प्रदर्शन संविधान, आरक्षण, गरीबी, जैसे विषयों को मुद्दा बनाया। 


मोदीजी और अडानी में करप्शन का रिलेशन 
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदीजी की हार होती है तो स्टॉक मार्केट गिरता है। मोदीजी और अडानी में करप्शन का रिलेशन है। देश की जनता ने मोदीजी को कह दिया है कि हम आपको नहीं चाहते हैं। देश ने स्पष्ट कह दिया है कि हम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथों में देश का संचालन नहीं चाहते। हम नहीं चाहते कि जिस प्रकार उन्होंने देश चलाया है, आगे भी वैसे चलाया जाये। संविधान को बचाने का काम हिन्दुस्तान के गरीबों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों ने किया है। कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। जो वादा किया उसे निभायेंगे।
 

Tags - congresscongress news Rahul gandhisonia gandhipriyanka gandhiloksabha electionloksabha election counting 2024