logo

जिसके मर्डर में चार लोग काट रहे जेल, वह 18 महीने बाद जिंदा वापस लौटी

सोल्ेोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 18 माह पहले मृत घोषित की जा चुकी महिला अपने घर लौट आई है। इस घटना ने पुलिस और प्रशासन को उलझन में डाल दिया है। क्या है पूरा मामला?


सितंबर 2023 में मंदसौर की रहने वाली ललिता बाई अचानक लापता हो गई थी। कुछ समय बाद झाबुआ में एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसे ललिता के परिजनों ने पहचान लिया और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
लेकिन 18 महीने बाद 11 मार्च 2025 को ललिता अचानक अपने घर लौट आई, जिससे परिजन खुश तो हुए, लेकिन पुलिस की परेशानी बढ़ गई। अब सवाल यह उठता है कि झाबुआ में जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया था, वह आखिर कौन थी?


ललिता ने बताई अपनी आपबीती
ललिता के अनुसार, वह अपनी मर्जी से शाहरुख नाम के युवक के साथ भानपुरा चली गई थी। लेकिन दो दिन बाद ही एक अन्य शाहरुख नामक व्यक्ति को उसे पांच लाख रुपये में बेच दिया गया। इसके बाद वह 18 महीने तक राजस्थान के कोटा शहर में रही। इस दौरान उसे कोई मोबाइल नहीं दिया गया, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर सकी। उसने कई बार भागने की कोशिश की और आखिरकार उसे मौका मिला और वह वापस अपने घर पहुंच गई।
 

Trending Now