logo

आज राहुल गांधी अमेरिका के लिए होंगे रवाना, 4 जून को न्यूयॉर्क में है बड़ा इवेंट

RAHUL_GANDHI3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उनका सामान्य पासपोर्ट मिल गया है। अदालत द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किये जाने के बाद रविवार को उनको नया मान्य पासपोर्ट दिया गया। अब राहुल गांधी आज अमेरिका रवाना होंगे। बता दें कि राजनयिक पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। हालांकि हेराल्ड मामले में आरोपित होने के चलते उन्हें एनओसी की जरूरत थी, जिसे कोर्ट ने तीन साल के लिए जारी किया। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी आज शाम को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो सकते हैं। अमेरिका के कई शहरों में राहुल गांधी का कार्यक्रम है। चार जून को वह न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। 


कल ही मिला है पासपोर्ट 
बता दें कि रविवार की दोपहर उन्हें पासपोर्ट मिल गया। बीते शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने राहुल गांधी को 10 साल की जगह तीन साल के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी किये जाने के लिए शुक्रवार को एनओसी जारी किया था। राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। बता दें कि मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को दोषी ठहराया गया था।  जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई। इसके बाद राहुल गांधी ने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट लौटा दिया था। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N