logo

हल्द्वानी में अवैध मदरसा गिराने के बाद भड़की हिंसा, 4 की मौत; 300 पुलिसकर्मी-निगम कर्मचारी घायल 

uttarkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तराखंड में हल्द्वानी में अवैध मदरसा को गुरुवार को बुलडोजर से गिराने के बाद हिंसा भड़क गई। इसके साथ ही नवाज पढ़ने के लिए अवैध तरीके से बनाई जा रही बिल्डिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया। गुस्साए लोगों ने नगर निगम की टीम और पुलिस को अपना निशाना बना लिया। उपद्रावियों ने उन्हें घेरकर उनपर पथराव किया। हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 300 पुलिसकर्मी-निगम कर्मचारी घायल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगा दी गई है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री की 4 और PAC की 2 कंपनियां तैनात की गई हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत मुख्य सचिव और DGP के साथ बैठक की।

सीएम धामी ने संभाला मोर्चा
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों तथा कार्मिकों पर हुए हमले एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये। देहरादून में अपने आधिकारिक आवास पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\