logo

UP : शिव भजन गाया तो यूट्यूबर फरमानी नाज को मिली धमकी! जानिए, पूरा मामला क्या है...

a430.jpg

डेस्क: 

शिव भजन गाने पर फरमानी नाज नाम की गायिका को धमकी मिली है। दरअसल, फरमानी नाज ने हाल ही में यूट्यूब पर शिव भजन रिलीज किया। फरमानी नाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर हर-हर शंभू नाम का गीत रिलीज किया है। खबरे हैं कि कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसे इस्लाम विरोधी बताते हुए गायिका की निंदा की। कहा कि इस्लाम में डांस और गाना प्रतिबंधित है। 

 

कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता
वहीं, इस पूरे विवाद पर  समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में फरमानी नाज ने कहा कि कलाकारों को कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि मैं जब भी गाती हूं तो सबकुछ भूल जाती हूं। मैं कव्वाली भी गाती हूं। मोहम्मद रफी और मास्टर सलीम जैसे महान गायकों ने भी भजन गाये हैं। फरमानी नाज ने हालांकि, धमकी मिलने की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि गाना रिलीज होने के बाद थोड़ा विवाद हो गया था। हमें पता चला कि कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आपत्ति दर्ज कराई है लेकिन हमारे घर में कोई कुछ कहने नहीं आया। 

इस्लाम में डांस और गाना वर्जित है
दूसरी तरह देवबंद के उलेमा मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने बताया कि इस्लाम में किसी भी तरह का गाना और डांस करना जायज नहीं है। ये इस्लाम में वर्जित है। मुसलमानों को ऐसी किसी भई चीज से बचना चाहिए जो वर्जित है। उन्होंने कहा कि महिला गायक ने जिस प्रकार का गीत गाया इस्लाम में उसे गाने की इजाजत नहीं देता। हमें इससे बचना चाहिए।