logo

घोषणा : रामगढ़ उपचुनाव 27 फरवरी को, 2 मार्च को आएगा रिजल्ट

468.jpg
द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज गया। यहां 27 फरवरी को वोटिंग होगा। वहीं, 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी और परिणाम आएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा बुधवार को कर दी है। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के अलावा 6 राज्यों में उपचुनाव होंगे। बताते चलें झारखंड में पूर्व विधायक ममता देवी की सदस्यता रद्द होने के कारण रामगढ़ में उपचुनाव होना है। वहीं, झारखंड के रामगढ़ के अलावा देश के जिन अलग-अलग राज्यों की 6 विस सीट पर उपचुनाव होंगे उनमें अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र शामिल है। जबकि लक्षद्वीप के एक सीट के लिए संसदीय चुनाव होने हैं। मालूम हो कि इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को उपचुनाव होंगे। 2 मार्च को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है।

7 फरवरी तक भर सकेंगे पर्चा
31 जनवरी को इन चुनावों से संबंधित गजट जारी हो जाएगा। इसके बाद 7 फरवरी तक नामांकन होगें। 8 फरवरी को स्क्रूटनी और 10 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न का वितरण कर दिया जाएगा।