logo

दिनेश कार्तिक बनें जुडवा बच्चों के पिता, सोशल मीडिया पर साझा की सुंदर तस्वीर

14297news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के घर 2 नन्हे मेहमान आए है। दिनेश जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं।  उन्होने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल भी हैं। गौरतलब है कि दिनेश कुछ दिनों पहले ही IPL 2021 सीजन में दिनेश कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल रहे थे। तस्वीर में क्रिकेटर ने अपने बच्चों नाम भी बताये है। एक बच्चे का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और दूसरे का नाम जियान पल्लीकल कार्तिक हैं।

क्या लिखा पोस्ट में
अपने ट्वीट में दिनेश कार्तिक ने लिखा, 'हम 3 से 5 हो गए हैं। हमें 2 बेटों का आशीर्वाद मिला है। इनके नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक हैं। ये हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है। बता दें कि दिनेश और दीपिका की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया। इसके बाद साल 2015 में शादी कर ली। दिनेश की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले 2007 में उन्होंने अपने बचपन की दोस्त निकिता से शादी की थी। दोनों का 2012 में तलाक हुआ था। दिनेश इन दिनों कमेंट्री करते नजर आते हैं। 

क्या रहा है क्रिकेट इतिहास
कार्तिक ने स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) से शादी की है। 36 साल के दिनेश कार्तिक तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 26 टेस्ट में 1025 रन, 94 वनडे में 1752 रन जबकि 32 टी20 इंटरनेशनल में 399 रन बनाए हैं।वे टेस्ट में एक शतक और 7 अर्धशतक जड़ चुके हैं। वनडे में भी 9 अर्धशतक लगा चुके हैं। केकेआर के लिए दिनेश कप्तानी भी कर चुके हैं।