logo

अंत्योदय और आत्मनिर्भर भारत को समर्पित बजट: दीपक प्रकाश

4709news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बजट को अंत्योदय और आत्मनिर्भर भारत को समर्पित बताया है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में जान और जहांन दोनों की चिंता यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे करिश्माई नेतृत्व से ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि यह बजट नए भारत का नींव रखेगा। सड़क, रेल, बिजली स्वास्थ, शिक्षा और खेती के इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5,54 लाख करोड़ खर्च करने का निर्णय ऐतिहासिक कदम हैस्वास्थ कल्याण पर 137प्रतिशत का बढोत्तरी कर 2,23 लाख करोड़ का प्रावधान है।

देश को समावेशी विकास की ओर ले जाएगा बजट: सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि कोविड-19 महामारी और राजस्व संग्रहण में दिक्कतों के बावजूद बजट में कई बड़े एलान देश को समावेशी विकास की ओर ले जाएगा। कोरोना महामारी के चलते दबाव में पड़ी अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने और रोजगार की मुश्किलें कम करने के लिए भी बजट में कई कोशिशें शामिल हैं। हेल्थ सेक्टर में दो लाख 23 हजार करोड़ रुपये का प्रवाधान है, जो गत वर्ष से 137 प्रतिशत अधिक है। जबकि नाबार्ड को आवंटन बढ़ाने से किसानों को ज्यादा लाभ मिल सकता है। 75 पार बुजुर्गों को रिटर्न भरने से छूट दी गई है।