logo

अग्रवाल बंधु हत्याकांड के मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी ने किया सरेंडर

3150news.jpg
द फॉलोअप टीम :
अग्रवाल बंधुओं की हत्या के मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी ने 21 महीने के बाद सरेंडर कर दिया है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर के रोड नंबर एक स्थित साधना न्यूज के कार्यालय में बीते छह मार्च 2018 को हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या हुयी थी। ये दोनों अपने सगे भाई थे। चौधरी ने बुधवार को विशाल श्रीवास्तव के कोर्ट में सरेंडर किया है।  

भगोड़ा घोषित था लोकेश  
अग्रवाल बंधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी और एमके सिंह बीते वर्ष जुलाई महीने में भगोड़ा घोषित हो चुका है. लोकेश के सरेंडर करने के बाद एक और मुख्य आरोपी एमके सिंह अब भी फरार है।                                                                          
ये भी पढ़ें......

लोकेश के बॉडीगार्ड ने किया था खुलासा  
लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड ने इस मामले में खुलासा किया था। बॉडीगार्ड के अनुसार पैसे को लेकर दोनों भाइयों की हत्या लोकेश चौधरी व एमके सिंह ने की थी। हत्याकांड में शामिल पांच में से तीन लोग फिलहाल जेल में हैं। हत्या के दो दिन बाद आठ मार्च को पहले पुलिस ने लोकेश चौधरी के ड्राइवर शंकर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बॉडीगार्ड सुनील सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि एक और बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी ने कोर्ट में सरेंडर किया था।