logo

नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जानिए कौन रहे सबसे पीछे

3770news.jpg
अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, जापान समेत दुनिया के 13 लोकतांत्रिक देशों में हुए एक सर्वे के मुताबिक मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य राजनेता चुने गए गए हैं। दुनिया भर के नेताओ की लोकप्रियता पर नज़र रखने वाले अमेरिकी कंपनी मॉर्निंग कंसलटेंट ने अपने सर्वे में कहा की लगभग 75  फीसदी लोगों ने मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और 20 प्रतिशत लोगो ने उन्हें अस्वीकार किया है। कुल 55 फीसदी लोगो ने इस बात को मान लिया है कि मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। 
इसी कंपनी के सर्वे के मुताबिक दूसरे स्थान जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल रहीं, जिन्हे 24 फीसदी लोगो ने पसंद किया है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उनके कामकाज को लेकर ज्यादातर लोगों ने खारिज किया है और उन्हें कम समर्थन मिला है। 

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर दी जानकारी 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जे. पी नड्डा ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर देते हुए कहा है कि भारत के लिए यह गौरव की बात है। हमारे प्रधानमंत्री एक कुशल राजनेता है। विपरीत परिस्तिथियों के होने के बावजूद भी हमारे प्रधानमंत्री ने कुशल नेतृत्व से कार्य किया है। उन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने में भारत के राज्य के नेताओ को सही मार्गदर्शन किया है, जिससे देश आसानी से कोरोना की जंग लड़ पाया है। इससे पहले बीते साल अप्रैल में स्विट्जरलैंड के पोलिंग संगठन गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन के जारी सर्वे में कहा गया कि भारत की 91 प्रतिशत जनता ने माना कि मोदी सरकार कोरोना महामारी में बहुत अच्छा काम कर रही है। 



राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी को मिली ये रैंकिंग हर भारतीय के लिए गर्व का बिषय है। पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनकी साख को दुनिया में पहचान मिली है। अमेरिकी कंपनी ने दुनिया के नेताओं में उनकी लोकप्रियता को सबसे ज्यादा आंका है। यह सचमुच में हर भारतीय के लिए खुशी की बात है। 



प्रकाश जावड़ेकर  का कहना है  'यह क्षण हम भारतियों के मोदी जी दूरदर्शी नेता हैं। देश के विकास के लिए उनका एक तय विजन है और उसके लिए वे कार्यक्रम बनाते हैं और उसे सफल करते हैं।'

योगी आदित्यनाथ  ने इस विषय में  कहा कि 'दुनिया की प्रतिष्ठित फर्म के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता चुने जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान जिस नेतृत्व का परिचय दिया है वह अभूतपूर्व है।'



केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोगो को बधाई देते हुए कहा कि हम सबके लिए यह बेहद गर्व का पल है कि पीएम मोदी हमारे नेता हैं।