logo

Corona News : वैक्सीन से बचने के लिए पेड़ पर चढ़े 2 ग्रामीण, वायरल हो रहा है दिलचस्प वीडियो

837eb458-d662-415e-806d-b9afbcd21875.jpg

द फॉलोअप टीम, बलिया: 

भारत सरकार वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए हर घर दस्तक अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव में पहुंची। लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू किया। तभी 2 लोग पेड़ पर चढ़ गये। उन्होंने वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम परेशान हो गई। बड़ी मुश्किल थी। परिजनों ने समझाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मशक्कत की। तब कहीं जाकर वे लोग वैक्सीन लगवाने को तैयार हुये। वायरल वीडियो यूपी के बलिया का है। 

यूपी के बलिया का है पूरा मामला
वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है। यहां हर घर दस्तक अभियान के तहत वैक्सीनेशन की टीम गांव में पहुंची थी। तभी 2 लोग पेड़ पर चढ़ गये। दोनों में से एक नाविक था जबकि एक अन्य ग्रामीण था। मामला रेवती प्रखंड का है। रेवती के प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल दुबे ने बताया कि दोनों लोग कोरोना का टीका लेने के प्रति अनिच्छुक थे। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों के समझाने पर वे आश्वस्त हो गये। उनको परिजनों और गांव वालों ने मिलकर पकड़ा। फिर टीका लगाया गया। 

लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां जब एक गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम टीका लगाने पहुंची तो एक लड़की पेड़ पर चढ़ गई। उसने टीका लगवाने से मना कर दिया। आखिरकार काफी समझाने-बुझाने के बाद वो टीका लगवाने को तैयार हुई। फिर उसे पेड़ से उतारा गया और टीका लगाया गया। गौरतलब है कि लोगों में टीका को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।