logo

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, जारी है मु'ठ'भेड़

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, जारी है मु'ठ'भेड़

द फॉलोअप टीम, किस्ताराम:  

सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मा'र गिराया। मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सीमाक्षेत्र में किस्ताराम पीएस सीमा के पास सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मा'र गिराया। तेलंगाना को भद्राद्री कोठागुडेम जिला के पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। गौरतलब है कि तेलंगाना पुलिस के विशेष बल तेलंगाना ग्रे हाउंड्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 

अभी भी मुठभेड़ जारी है
गौरतलब है कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर किस्ताराम पुलिस स्टेशन अंतर्गत वन एरिया या में कुछ नक्सली छिपे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी बीच नक्सलियों ने फायरिंग की। जवा'नों ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें 6 नक्सली मारे गये। मु'ठभे'ड़ अभी भी जारी है। 

4 महिला और 2 पुरुष नक्सली
तेलंगाना में एंटी नक्सल ऑपरेशन में मा'रे गये 6 नक्सलियों में 4 महिला और 3 पुरुष हैं। 12 बोर की 5 गन और 1 303 राइफल मिली है। आज सुबह तड़के छत्तीसगढ़ तेलंगाना सीमा पर टीएस गेहाउंड, स्पेशल पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।