logo

पलामू: कृष्णा संस्थान बनवा रहा कोविड हॉस्पिटल, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया शिलान्यास

8502news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू: 
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने डाल्टनगंज में कोविड हॉस्पिटल और ऑक्सिजन प्लांट का शिलान्यास किया। ये हॉस्पिटल डाल्टनगंज शहर के किनारे बसे जोरकट में कृष्णा संस्थान द्वारा बनाया जा रहा है। यहा बन रहे कोविड हॉस्पिटल की क्षमता 100 बेड की होगी। हॉस्पिटल के निर्माण से यहां आसपास के मरीजों को काफी लाभ होगा। डाल्टनगंज के सरकारी अस्पतालों का भार कम होगा। 

मील का पत्थर साबित होगा अस्पताल
शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि वैश्विक महामारी काल में हॉस्पिटल और ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। केएन त्रिपाठी ने कहा कि बीते कुछ समय में कई मरीजों की मौत बेड, ऑक्सिजन और जीवन रक्षक दवा की कमी की वजह से हो गई। हॉस्पिटल और ऑक्सिजन प्लांट लोगों के संजीवनी का काम करेगा। 

पलामू में अस्पतालों की संख्या कम है
मिली जानकारी के मुताबिक पलामू जिला में संक्रमित मरीजों के अनुपात में बेड की संख्या काफी कम है। इस बीच कोरोना के तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पलामू सहित आसपास के जिलों के मरीजों के लिए 100 बेड की क्षमता वाला हॉस्पिटल बनाया गया। 

कृष्णा संस्थान ने बनवाया हॉस्पिटल
बता दें कि डाल्टनगंज शहर के किनारे बसे जोरकट में कृष्णा संस्थान द्वारा ये अस्पताल बनवाया जा रहा है। यहां शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और इंटक अध्यक्ष केएन त्रिपाठी, पलामू के डीडीसी, एडिशनल कलेक्टर, मेदिनीनगर के सीओ और साध्वी विभानंद गिरि शामिल हुए।