logo

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, तैयार हो रही है नई योजना

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, तैयार हो रही है नई योजना

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड बीते कुछ समय से गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है। इस बीच जानकारी मिली है कि ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नई योजना पर काम किया जा रहा है। दावा है कि नई योजना से ग्रामीण तथा सुदूर ग्रामीण इलाकों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम इसकी तैयारी कर रहा है। 

केंद्र सरकार की उल्लिखित योजना
गौरतलब है कि योजना केंद्र सरकार की है। योजना का नाम रिवैम डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम है। योजना के तहत इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में पहल की जायेगी। अभी निगम इसके लिए डीपीआर तैयार करने में जुटा है। डीपीआर का मुख्य फोकस डिस्ट्रीब्यूशन को मजबूत करना है। जिन इलाकों में ट्रांसफॉर्मर और सब स्टेशनों की कमी है। 

इन इलाकों में होगी निर्बाध आपूर्ति
जिन इलाकों में ट्रांसफॉर्मर और सब स्टेशनों की कमी है। जिन इलाकों में पिक ऑवर में लोड ज्यादा है। ऐसे इलाकों में इस योजना के तहत निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जायेगी। संचरण लाइनों को इंसुलेट करना भी डीपीआर में शामिल किया जायेगा। डीपीआर तैयार होने के बाद इस योजना की राशि तय की जायेगी। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण विद्युतिकऱण की पुरानी योजनाओं को बंद किया जा रहा है। ऐसे में जब फाइनेंसियल क्लोजर के साथ योजना बंद की जायेगी।

पुरानी योजनाओं को बंद किया जायेगा
इन योजनाओं में दीनदयाल उपाध्याय नई योजना, दीनदयाल उपाध्याय 12वीं योजना तथा ग्रामीण ज्योति योजना शामिल है। इन योजनाओं के तहत ग्रामीण घरों में बिजली दी गई थी। ऐसे में अब नई योजना से बिजली आपूर्ति को मजबूत किया जायेगा।