logo

बिहार में खुले आम चल रहा खूनी खेल, जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

7241news.jpg
द फॉलोअप टीम, मोतिहारी:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के सुशासन राज में खुले आम खूनी खेल चल रहा है।फ़िलहाल मधुबनी हत्याकांड की गूंज पूरे देश में तो है ही उसके बाद एक और चौकानी वाली खबर सामने आई है। जहाँ जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोतिहारी (Motihari) के तुरकौलिया थाना (Turkoulia Police Station) के मझार गांव में एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की उनकी पहचान भगवान सिंह के पुत्र विवेक कुमार (Vivek Kumar) के रूप में हुई है। विवेक दवा दुकान चलाने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार सिर्फ 2 फ़ीट जमीन को लेकर यह विवाद शुरू हुआ उसके बाद आरोपी शैलेश कुमार (Accused Shailesh Kumar) ने कमर में रखे बन्दुक को निकाला और विवेक पर चला दी। जानकारी के अनुसार विवेक की मौके पर ही मौत गई। घटना का एक लाइव वीडियो भी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद लोगों ने आरोपी शैलेश को पकड़ा भी था लेकिन फिर वह चकमा देकर भाग निकला।

राजद ने किया पोस्ट शेयर 
घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद राजद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि "अवैध शराब, अवैध कमाई, अवैध हथियार- यही है नीतीश व BJP का सुशासन वाला बिहार! मोतिहारी के तुरकौलिया थाना के मझार गांव में दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है! यही है नीतीश कुमार का महाजंगलराज! बात बात पर सत्ता संरक्षित द्वारा हत्या एकदम आम है! बिहार पुलिस व सरकार इतनी भ्रष्ट है कि पीड़ित से तफ्तीश और अभियुक्त को बचाने को एक साथ रकम वसूल लेती है!"