logo

इस नवरात्रि देवी दुर्गा के रूप में दिखेंगी ममता बनर्जी, पूजा पंडालों में होगी मूर्ति की स्थापना

12421news.jpg

द फॉलोअप टीम, कोलकाता: 

ममता बनर्जी मुख्यमंत्री तो बन गई हैं और अब मां दुर्गा के रूप में भी नजर आएंगी। दरअसल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बागुईआटी में नजरूल पार्क उन्नयन समिति ने क्राउडनेक्स्ट मीडिया आर्ट के साथ मिलकर ममता बनर्जी जैसी देवी दुर्गा की मूर्ति का निर्माण किया है। साफ शब्दों में समझ लीजिए की ममता बनर्जी दुर्गा के रूप में दिखेंगी। 

 

2 लाख 10 हजार रुपये की बनी है प्रतिमा
इस मसले को लेकर क्राउडनेक्स्ट मीडिया आर्ट की निदेशक दीपानविता बागची कहती हैं कि इसकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये है। देवी दुर्गा के रूप में ममता बनर्जी की इस प्रतिमा में भी 10 हाथ होंगे। दीपानविता बताती हैं कि प्रतिमा में लगे 10 हाथ ममता बनर्जी सरकार द्वारा चलाई जा रही उनकी 10 सरकारी योजनाओं का दर्शाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी की मां दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए 3 समितियों ने सहयोग किया है। 

 

बंगाल में लोग उन्हें दुर्गा स्वरूप मानते हैं
नजरुल पार्क उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष पार्थ सरकार कहते हैं कि बंगाल में हर व्यक्ति उनको देवी दुर्गा के रूप में ही मानता है। उन्होंने बंगाल के लोगों के हित और फायदे के लिए जो काम किया उसकी मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। हमने सोचा कि क्यों ना ममता बनर्जी को मां दुर्गा का स्वरूप दिया जाये। गौरतलब है कि हर साल ममता बनर्जी दुर्गा पूजा के मौके पर अलग-अलग पंडालों में जाकर पूजा पंडालों का उद्घाटन करती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं।