logo

संदिग्ध हालात में जली महिला, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार

संदिग्ध हालात में जली महिला, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह : 
जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के शीतलपुर गांव की एक विवाहिता बुरी तरह जल गई। 90 प्रतिशत तक जल चुकी महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। महिला का नाम लक्ष्मी देवी है। घटना को लेकर महिला के पिता नंदलाल दास का कहना है उनकी बेटी की मानसिक स्थिति खराब है। 

क्या था माजरा 
पीड़िता के पिता का कहना है कि वो रविवार को घर से भाग कर खंडोली चली गयी थी। वहां से किसी तरह उसे घर लाया गया। घर पहुंचते ही उसने आत्महत्या की कोशिश की। आत्महत्या की कोशिश में नाकाम रहने पर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और कमरे को बंद कर अपने शरीर में आग लगा ली।
पिता नंदलाल का कहना है कि किसी तरह छत के रास्ते कमरे के अंदर लोग गए और उसे कमरे से निकाल कर अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया है।