logo

'गोल टैलेंट सर्च परीक्षा' के जरिये सपनों को दीजिए उड़ान, जानिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तारीख

'गोल टैलेंट सर्च परीक्षा' के जरिये सपनों को दीजिए उड़ान, जानिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तारीख

द फॉलोअप टीम, रांची: 

किसी भी छात्र के उज्जवल भविष्य में शिक्षा और कैरियर में मिल रही सफलता का बहुमूल्य योगदान होता है। आज की इस कठिन प्रतियोगिता में यह महत्वपूर्ण है कि छात्र समय रहते प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी शुरू कर क्वालिटी शिक्षण के साथ सफलता की बुलंदियों को छुएं। इसके लिए जरूरी है कि छात्र शुरूआती दौर में ही अपने सपनों को सच कर दिखाने के लक्ष्य के साथ सही मार्गदर्शन में अपना कदम बढ़ाएं। 

कौन इस परीक्षा में भाग ले सकता है
गोल टैलेंट सर्च परीक्षा छात्रों के इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाती है। इसमें छठी से लेकर 12वीं तक में पढ़ रहे छात्र भाग ले सकते हैं। इस परीक्षा में भाग लेकर छात्र अपनी प्रतियोगी लेवल जांचने के साथ-साथ भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स को जानकर सफलता के राह को आसान बनाते हैं। गोल टैलेंट सर्च परीक्षा में एक समय में लैपटॉप जीतने वाले केशव प्रसुन आज आई.आई.टी. दिल्ली में पढ़ाई कर रहे हैं। केशव प्रसून जी.टी.एस.ई. के महत्व को बताते हुए कहते हैं कि इसके माध्यम से मैं जान पाया कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता कैसे प्राप्त की जाती है। साथ ही जी.टी.एस.ई. में लैपटॉप जीतने के बाद मेरा उत्साह और मनोबल इस तरह से बढ़ा कि हमें लगा कि अब मैं कोई भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकता हूं।

विजेताओं ने परीक्षा के विषय में क्या कहा
जी.टी.एस.ई. में लैपटॉप विजेता प्रेरणा आज लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रही है। वो बताती हैं कि गोल टैलेंट सर्च परीक्षा हमारे सफलता का पहला कदम था। इस परीक्षा के उपरांत गोल द्वारा आयोजित सेमीनार में हमे पता चला कि मेडिकल में बड़ी सफलता के लिए कब और कैसे तैयारी की जाती है इसके बाद मैनें उसी दिशा में मजबूती के साथ अपना कदम बढ़ाया जिसके बाद हमें जीत मिली।

क्या कहते हैं इंस्टीट्यूट के फाउंडर विपिन
गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के उद्देश्य को बताते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर  विपिन सिंह बताते हैं कि पिछले 12 वर्षों में जी.टी.एस.ई. के माध्यम से हजारों छात्रों के सपने साकार हुए हैं। हमारी टीम सामाजिक जिम्मेवारी के तहत आयोजित की जाने वाले इस प्रोग्राम के माध्यम से लाखों छात्रों के सपनों को पूरा करने का लगातार प्रयास कर रहा है। जी.टी.एस.ई. में अच्छे रैंक प्राप्त छात्रों को लैपटॉप, टैब, किंडल एवं कई अन्य पुरस्कारों के साथ 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप (गोल संस्थान के कोर्स में) प्राप्त करने का मौका मिलता है।

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
•    फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2022
•    फार्म ऑनलाईनः www.gtse.in पर भरा जा सकता है।
•    फार्म ऑफलाईनः गोल इन्स्टीट्यूट के किसी भी ऑफिस में उपलब्ध आवेदन शुल्क 200/- रूपये हैं।
•    प्रारंभिक परीक्षाः 16 जनवरी (ऑनलाईन) - छात्र अपने सुविधानुसार मोबाईल एवं लैपटॉप से दे सकते हैं। 
•    मुख्य परीक्षाः 23 जनवरी (ऑफलाईन) जोन हेडक्वार्टर में रांची, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, भिलाई, रायपुर, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा में
•    परीक्षा में साइंस, मैथ्स एवं आईक्यू बेस्ड पूछे जाएंगे
•    संपर्क करें संपर्क करेः रांची जोनः किरणः 9709915227, देवघर एवं जमशेदपुर जोनः दानिशः 8825373568, डालटेनगंजः काली प्रसादः 9801082283, धनबादः दीपकजीः 9308057050
•    गोल हेल्पलाईनः 7564900041 / 42 / 43