logo

विराट के बर्थडे पर अनुष्का ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- बताना चाहती हूं कि तुम कितने अद्भुत व्यक्ति हो

14551news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

आज क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन है। वह अपना 33वां बर्थ डे मना रहे हैं। एक तरफ जहां लोग उन्हें भर-भर के जन्मदिन की बधाई दे रहे है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट के जरिए जन्मदिन विश किया है। अनुष्का शर्मा ने कोहली के साथ एक फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल लेटर लिखा है।

क्या लिखा है पोस्ट में
इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा,' जिस तरह से तुम अपना जीवन जीते हो उसके लिए किसी भी फिल्टर की जरूरत नहीं है। तुम्हारा जीवन ईमानदारी और फौलाद की हिम्मत से बना है। तुम्हारे अंदर जो साहस है वो जीवन में किसी भी संदेह को बदल देता है। मैं ऐसे किसी को नहीं जानती, जो तुम्हारी तरह अंधेरी जगहों से भी खुद को उठा सकता है। 

लिखा-हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस
विराट तुम हर तरह से बेहतर हो, क्योंकि तुम अपने अंदर किसी भी चीज को स्थाई नहीं मानते तुम बहुत निडर हो। मुझे पता है कि हम दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए इस तरह से एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखना चाहती हूं और दुनिया को बताना चाहती हूं कि तुम कितने अद्भुत व्यक्ति हो। हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस।'

कपल की एक बेटी भी है
विराट और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की थी। अब इस कपल को एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है। विराट इस समय UAE में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद वो टी-20 में टीम इंडिया के लिए कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने IPL में भी बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी है। बता दें कि इस बार इंडिया का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में अब तक अच्छा नही रहा है, जिस वजह से उन्हे काफी ट्रोल होना पड़ रहा है। यहां तक की उनकी बेटी को सोशल मीडिया में एक यूजर ने रेप की धमकी भी दी थी।