द फॉलोअप टीम, डेस्क:
नौकरी की तलाश में जुटे झारखंड, बिहार, यूपी और हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी है। इन राज्यों में बंपर सरकारी भर्तियां आयोजित की गई है। गौरतलब है कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने 956 पदों पर वेकैंसी निकाली है। बिहार में भी पोस्टल सर्किल में एमटीएस, शॉर्टिंग असिस्टेंट और डाक सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती आयोजित की गई है। लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट की भर्ती निकाली गई है। आवेदन की तारीखों का ऐलान होना बाकी है।

जेएसएसी ने 956 पदों पर निकाली वेकैंसी
गौरतलब है कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 384, कनीय सचिवालय सहायक के 322, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 245, प्लानिंग असिस्टेंट के 5 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। गौरतलब है कि आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी वहीं 14 फरवरी आवेदन की आखिरी तारीख है। अभ्यर्थी और अधिक जानकारी के लिए http://www.jssc.nic.in/ पर क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पोस्टल सर्किल के 60 पदों पर निकाली वेकैंसी
बता दें कि बिहार सरकार ने बिहार पोस्टल सर्किल के 60 पदों पर वेकैंसी निकाली है। यहां पोस्टल असिस्टेंट के 31, शॉर्टिंग असिस्टेंट के 11, पोस्टमैन के 05 और एमटीएस के 13 पदों पर वेकैंसी निकाली है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2021 है। अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट insiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में इन पदों पर निकाली वेकैंसी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 16 पदों पर वेकेंसी निकाली गई है। गौरतलब है कि यहां रिपोर्टर हिंदी के 2, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर क्लास-3 के 02, क्लर्क क्लास-3 के 06, ड्राइवर क्लास-3 के 2, फ्रैश प्लास 5 के 2, चौकीदार क्लास-5 के 01, क्लीनर क्लास-5 के 01 पद पर वेकैंसी निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2022 है। आधिकारिक वेबसाइट http://secure.evidhan.nic.in// पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।