logo

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की रखेंगे आधारशिला

10351news.jpg
द फॉलोअप टीम, सरायकेला-खरसावां:
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे। इसकी शुरुआत 3 एवं 4 जुलाई को पश्चिम एवं पूर्वी सिंहभूम से करेंगे। अर्जुन मुंडा 3 जुलाई को सरायकेला खरसावां के राजनगर प्रखंड के खैरबानी में सुबह 11 बजे आधारशिला रखेंगे। 3 जुलाई को ही 3 बजे हाट गम्हरिया प्रखंड के सियालजोड़ी गांव में और मझगांव प्रखंड के हल्दिया में  4 बजे एकलव्य विद्यालय की आधारशिला रखेंगे। फिर 4 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड के हतीआपता गांव में  दोपहर 12.30 बजे एवं धालभूमगढ़ के घोरधुआं में अपराह्न 3.30 बजे आधारशिला रखेंगे। 

1997-98 में एकलव्य स्कूलों की शुरुआत
बता दें कि एकलव्य स्कूलों की शुरुआत 1997-98 में अनुसूचित जनजाति छात्रों के लिए हुई थी। इसके पीछे उद्देश्य यह था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ तक पहुंचने में सक्षम बनाया जा सके। 2018-19 के केंद्रीय बजट में घोषणा की गयी कि 50% से अधिक एसटी आबादी और कम से कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय होगा। सरकार ने देश भर में 452 नए स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। नवोदय विद्यालय के तर्ज पर एकलव्य स्कूलों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जायेगा।

अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी
इसके तहत राज्य में एक पहचाने गए व्यक्तिगत खेल और एक समूह के खेल के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। खेल के लिए इन सीओई में भारतीय खेल प्राधिकरण के मानदंडों के अनुसार अत्याधुनिक प्रशिक्षण, विशेष प्रशिक्षण, बोर्डिंग और ठहरने की सुविधा, खेल किट, खेल उपकरण, प्रतियोगिता प्रदर्शन, बीमा, चिकित्सा व्यय आदि के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होगी।