logo

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

द फॉलोअप टीम, कोलकाता: 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात गांगुली की रिपोर्ट आई। गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गांगुली फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं। परिवार को बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है। हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। 

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जायेगा सैंपल
बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा ताकि पता चल सके कि वे ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं या नहीं। गौरतलब है कि सौरव गांगुली को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। बावजूद इसे गांगुली कोरोना पॉजिटिव हो गये। गौरतलब है कि गांगुली की पिछले साल भी तबीयत बिगड़ गई थी। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जनवरी 2021 में गांगुली को हार्ट अटैक आय़ा था। काफी दिनों तक गांगुली को अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।  

गांगुली को चिकित्सकों की निगरानी में रखा
गौरतलब है कि सौरव गांगुली मौजूदा वक्त में बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं। इससे पहले गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अभी अध्यक्ष रह चुके हैं। सौरव गांगुली ने लंबे समय तक भारतीय टीम की कप्तानी भी की। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने ऐतिहासिक लॉर्डस के मैदान में नेट-वेस्ट ट्रॉफी जीती थी जिसमें टीशर्ट निकाल कर लहराने का उनका वीडियो आज भी वायरल है।