logo

UP Election 2022 : लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगी BJP की रीता बहुगुणा जोशी, माजरा क्या है! 

लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगी BJP की रीता बहुगुणा जोशी, माजरा क्या है! 

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। पार्टियां, उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर चुकी है। इस बीच टिकटों की मारा-मारी भी चल रही है। सभी पार्टियों के कई दिग्गज नेता चाहते हैं कि उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट मिल जाये। कोई पत्नी के लिए टिकट चाहता है तो कोई बेटे या बेटी के लिए। इनमें वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी का नाम भी शामिल है। बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी चाहती हैं कि पार्टी उनके बेटे को टिकट मिले। 

मयंक जोशी के लिए टिकट चाहतीं है रीता जोशी
कांग्रेस से बीजेपी में आईं रीता बहुगुणा जोशी चाहती हैं कि उनके बेटे मयंक जोशी को पार्टी टिकट दे। मीडिया से मुखातिब रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मेरा बेटा मयंक जोशी 2009 से ही पार्टी के लिए काम कर रहा है। उसने लखनऊ कैंट से टिकट के लिए आवेदन किया है। यदि पार्टी ने प्रति परिवार केवल 1 व्यक्ति को टिकट देने का फैसला किया है तो मयंक को टिकट मिलने पर मैं अपनी वर्तमान लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दूंगी। रीता बहुगुणा जोशी ने पार्टी को चिट्ठी भी लिखी है। 

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी लिखी है चिट्ठी
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मैंने ये प्रस्ताव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी दिया है। मैंने उनको चिट्ठी भी लिखा है। लोकसभा सदस्य के तौर पर इस्तीफा देने के बाद भी मैं बीजेपी के लिए काम करती रहूंगी। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा ककि पार्टी मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करने या नहीं करने का विकल्प चुन सकती हूं। उन्होंने कहा कि मैंने कई साल पहले ही घोषणा कर दी थी कि मैं चुनाव नहीं लडूंगी। अब देखना होगा का भारतीय जनता पार्टी इस पर क्या फैसला लेती है।