logo

आज शाम तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा तय , जानिए कौन हो सकते हैं नए सीएम

11172news.jpg

द फॉलोअप टीम, बंगलेरू:

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा आज शाम तक इस्तीफा दे सकते हैं। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उनके इस्तीफे की बात भी काफी दिनों से चल रही थी। येदियुरप्पा के इस्तीफे की बात के साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू हो चुकी है। अभी तक भाजपा ने किसी नाम को घोषणा नहीं की है, लेकिन नए मुख्यमंत्री के तौर पर दो नाम मजबूती के साथ दिख रहे हैं। इसमें से एक नाम केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का है औऱ दूसरा राज्य सरकार में मंत्री एमआर निरानी का। 


आलाकमान तय करेगा मुख्यमंत्री 
प्रह्लाद जोशी या एमआर निरानी में से किसी ने भी इस पर कुछ कहने से इनकार किया है। हालांकि येदियुरप्पा ने ही कुछ दिन पहले कहा था कि पार्टी आला कमान ही तय करेगी कि कौन नए मुख्यमंत्री के तौर पर काबिज होगा। सबकी निगाहें भाजपा आलाकमान पर ही टिकी हुई हैं। संभव है कि आज इस बात का फैसला हो जाए कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।