logo

रांची एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से पांच जनवरी को दोपहर 02:20 बजे चलेगी

रांची एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से पांच जनवरी को दोपहर 02:20 बजे चलेगी

द फॉलोअप टीम, रांची:

हावड़ा से रांची के बीच चलने वाली हावड़ा- रांची एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा  से अपने निर्धारित समय  12:50 बजे के स्थान पर  14:20 बजे चलेगी। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से दी गई है।

इसका कारण खड़गपुर रेल मण्डल के खड़गपुर एवं हिजली स्टेशन के बीच सड़क ऊपरी पुल के निर्माण हेतु गार्डर लौंचिंग बताया गया है। इस वजहकर 05 जनवरी को ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिस हावड़ा - रांची एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है उसका  ट्रेन संख्या 22891  है।