logo

झारखंड में बनेगा बड़ा नर्सिंग सेंटर, स्वास्थ्य सेक्टर में निवेशकों को आमंत्रित करने की योजना: हेमंत सोरेन

झारखंड में बनेगा बड़ा नर्सिंग सेंटर, स्वास्थ्य सेक्टर में निवेशकों को आमंत्रित करने की योजना: हेमंत सोरेन

द फॉलोअप टीम, रांची: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में निकट भविष्य में बड़ा नर्सिंग सेंटर बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन ऑफ ऑटोलरीनोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित वार्षिक कॉंफ्रेंस को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। कांफ्रेंस का विषय था स्वासथ्य सुविधाओं में सुधार एवं प्रभारी उपचार के लिए अनुसंधान की जरूरत। गौरतलब है कि इसमें देश एवं राज्य के ईएनटी से जुड़े 900 से ज्यादा चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। 

स्वास्थ्य सुविधा में मिली कुछ सफलता
मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेक्टर में कुछ योजनाओं पर सफलता मिली है। कुछ बेहतर कार्य योजना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायेगा। 

इंडस्ट्री पॉलिसी के जरिए निवशकों को आमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काह कि राज्य में इंडस्ट्री पॉलिसी के जरिए निवेशकों को निवेश हेतु राज्य सरकार द्वारा बेहतर माहौल बनाकर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सेक्टर से जुड़े कई संस्थानों ने प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में कई बेहतर संस्थान यहां आएंगे और राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जायेगी।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाये। अंधविश्वास के प्रति जागरूक कर इससे बाहर निकाला जाये।